फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग निरस्त होने से गैस के लिए भटके उपभोक्ता

Fri, 02 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर की बुकिंग निरस्त होने के चलते शुक्रवार को भी उपभोक्ता रसोई गैस के लिए भटकते नजर आए। हालांकि शुक्रवार को सर्वर ठीक होने से बुकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


1 जनवरी से डीबीटीएल योजना के शुरू होने के चलते दिसंबर की बुकिंग निरस्त कर दी गईं। इसको लेकर रसोई गैस पाने के लिए उपभोक्ता दो-तीन दिनों से भटक रहे हैं। शुक्रवार को भी भारत गैस एजेंसी, जय भैरव गैस एजेंसी, जितेंद्र गैस सर्विस और बुआदाती गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। लालसराय स्थित भारत गैस सर्विस पर हाकरों से सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हुई।

रामकिशन, माया देवी, रामबेटी और रामसिंह का कहना था कि दो दिन से गैस बुक कराने के लिए भटक रहे हैं।  बुकिंग नहीं हो रही है। उनकी दिसंबर की बुकिंग निरस्त कर दी गई। इससे सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। एजेंसी संचालक नाजिम शमसी ने बताया कि सर्वर खराबी के चलते बुकिंग नहीं हो रही है। वहीं जय भैरव गैस एजेंसी के संचालक राजू शिवानी ने बताया कि सर्वर ठीक हो गया है।
विज्ञापन


आनलाइन बुकिंग चालू हो गई है। डीबीटीएल उपभोक्ताओं को 748 व बगैर डीबीटीएल उपभोक्ताओं को 435 में सिलेंडर दिया जा रहा है।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार दिसंबर में बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को एजेंसी पर पहुंचकर हंगामा काटा। इनका  कहना था कि उनकी बुकिंग को निरस्त कर दिया गया है जबकि उन्होंने 17 से 30 दिसंबर तक बुकिंग कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एजेंसी मालिक राजेश मिश्रा ने बताया कि डीबीटीएल योजना के तहत उपभोक्ताओं के फार्मों की फीडिंग के कारण दिसंबर की बुकिंग निरस्त की गई है। एक जनवरी से जिन उपभोक्ताओं के आवेदन फार्म जमा हैं और उनकी फीडिंग हो गई है। उनके खातों में सीधे सब्सिडी पहुंचने का प्रावधान है।  

गैस को ऑन लाइन बुकिंग शुरू
फर्रुखाबाद। पहल योजना के तहत गैस  वितरण के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण हो गया है। अब गैस की ऑन लाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि 31 दिसंबर से पूर्व बुकिंग कराने वालों को दोबारा से ऑन लाइन बुकिंग करानी होगी। अगर कोई समस्या आती है तो उपभोक्ता कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें