फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

347 स्कूलों में जाएगा फर्नीचर, सैंपल की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के 347 स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर खरीदा जाएगा। इसका ठेका होने के बाद कार्यदायी संस्था ने डेस्क व बेंच का सैंपल दिया है। जिसकी जिला स्तरीय समिति जांच करेगी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के 347 स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर की अप्रैल में खरीद होनी थी। कोरोना संक्रमण के कारण फर्नीचर खरीद को जेम पोर्टल से टेंडर नहीं हो पाया था। संक्रमण कम होने पर जेम पोर्टल से टेंडर होने के बाद एक संस्था को 347 स्कूलों के लिए 6187 डेस्क व बेंच खरीद कर आपूर्ति देनी है। शनिवार को ठेकेदार ने बीएसए कार्यालय में डेस्क व बेंच के तीन सेट गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति तीनों सैंपल की जांच करेगी। जिस डेस्क व बेंच की गुणवत्ता अच्छी होगी। ठेकेदार को उसी की सप्लाई स्कूूूलों में करनी होगी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि डेस्क व बेंच के सैंपल आए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें