फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में भोजन करने पर 32 बारातियों को हुई फूड प्वायजनिंग

Fri, 27 Apr 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
patients in hospital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारात में खाना खाने के बाद 32 बारातियों को उल्टी और दस्त होने लगे। इससे समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम सदर अजीत कुमार ने अस्पताल में बारातियों से जानकारी ली। उन्होंने डाक्टरों को बारातियों का ठीक ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए। डाक्टरों ने  फूड प्वायजनिंग से लोगों की तबीयत खराब होने की बात कही।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी श्रीचंद्र शाक्य ने बेटी कीर्ति की शादी इसी थाने के गांव रामपुर ढपरपुर निवासी देवेंद्र पुत्र पन्नालाल के साथ तय की थी। गुरुवार को कीर्ति की बारात आई थी। द्वारचार के बाद बारातियों ने भोजन किया । रात करीब 2 बजे अचानक बारातियों की हालत खराब होने लगी। कई बारातियों को उल्टी और दस्त होने लगे। बारातियों की हालत को देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची । बारातियों को लोहिया अस्पताल में लाया गया। यहां पर दूल्हे के पिता पन्नालाल के अलावा गजराज सिंह, सागर पुत्र राधेश्याम, दीपांशू पुत्र सुधीर, गांव शिकारपुर निवासी गुड्डू, गांव ऊगरपुर निवासी दुर्वेश पुत्र भूरेलाल, प्रिंस पुत्र राधेश्याम, रविंद्र कुमार, गांव रामनगर ऊगरपुर निवासी दिनेश कुमार, अरविंद, कौशलेंद्र, सौरभ पुत्र मोहन, गांव रंपुरा निवासी गोविंद, कुड़ा निवासी अतुल कुमार, थाना मेरापुर के गांव सराय अगहत निवासी आर्यन और उसका भाई वंटी पुत्र देशराज, थाना नवाबगंज के गांव बराकेशव निवासी विकास पुत्र अनिल, सुनील कुमार, अनिल कुमार, थाना राजेपुर के गांव राई निवासी माखनलाल, रवी पुत्र रामकिशोर, मोहम्मदाबाद के गांव हमीरपुर निवासी प्रिया, प्रियम पुत्री सुभाषचंद्र, थाना राजेपुर के गांव चाचूपुर निवासी कन्हैयालाल और उसका भाई भाइयालाल पुत्र जागेश्वर, मातादीन, जिला मैनपुरी के गांव बौद्ध नगर निवासी हुकुम सिंह, जिला कासगंज के कसबा पटियाली निवासी सत्यवीर, जिला कन्नौज कसबा छिबरामऊ निवासी भगवत दयाल और उनका बेटा सत्यम और शहर कोतवाली के गांव सातनपुर निवासी महेशचंद्र को भर्ती कराया गया। बारातियों ने बताया कि खाने में पनीर, मेथीआलू खाया था। डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि इन मरीजों को फूड प्वायजनिंग हो गया है। फिलहाल सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। एसडीएम सदर अजीत सिंह, सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर ने मरीजों से घटना की जानकारी के साथ ही इलाज के बारे में पूछतांछ की। अस्पताल में पहुंच कर लेखपालों ने बारातियों की सूची भी तैयार की। इमरजेंसी वार्ड में जगह कम होने के कारण एक  बैड पर दो दो मरीजों को भर्ती किया गया।


 
बारात में न बुलाने पर लड़की के भाई को पीटा
दुल्हन के भाई ने गांव के कुछ लोगों पर खाने में कोई हानिकारक वस्तु मिलाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बारात में दावत न देने पर दबंगों ने दुल्हन के भाई और भतीजे के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के पहुंचने के बाद शादी की अन्य रश्में हुईं। दुल्हन के भाई ने खाने में गांव के कुछ लोगों पर कोई हानिकारक वस्तु मिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी श्रीचंद्र शाक्य की बेटी की बारात गुरुवार को आई थी। श्रीचंद्र ने गांव के ही कुछ लोगाें को शादी में नहीं बुलाया था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने बारात में आकर हंगामा किया। दुल्हन के भाई सत्यदेव ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते देखकर सत्यदेव का भतीजा धर्मेंद्र बचाने के लिए पहुंचा तो उसे पीट दिया। मारपीट होने से बारात में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसपी से की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बारात के दौरान मुस्तैद रही। बारात चढ़ने के बाद ही पुलिस वहां से वापस लौटी। सत्यदेव ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों ने ही खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिससे बारातियों की हालत खराब हो गई। उसने बताया कि सब्जी का सैंपल भरवाया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें