फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की ट्रक से कुचल कर मौत

Fri, 27 Apr 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kins of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पांचालघाट के पास मोपेड से घर लौट रहे पूर्व सैनिक की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हरदोई निवासी वृद्ध गुरुवार को फर्रुखाबाद डाक्टर को दिखाने आया था।
विज्ञापन

हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र के धोड़ीथर गांव निवासी पूर्व सैनिक शिवपाल सिंह (75) करीब हफ्ते भर पूर्व दुर्घटना में घायल हो गए थे। शिवपाल के चोटें आने के कारण टांके लगे थे। गुरुवार को शिवपाल अपनी मोपेड से फर्रुखाबाद डाक्टर को दिखाने आया था। देर हो जाने कारण शिवपाल अपने भतीजे मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी शुभम सिंह सोमवंशी के यहां रुक गया था। शुक्रवार सुबह शिवपाल सिंह मोपेड से गांव लौट रहा था। पांचालघाट के पास से गुजरते समय सामने से आ रहे ट्रक चालक ने मोपेड में टक्कर मार दी। की चपेट में आने से शिवपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को देखकर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल में रखवा दिया। इस दौरान मृतक के पास मिले मोबाइल से फोन किए गए। इस दौरान मृतक के भतीजे शुभम को इसकी सूचना मिली। सूचना पर शुभम अस्पताल पहुंच गया। शव को देखकर उसका रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल आ गए। शुभम ने बताया कि चाचा के दो बेटे रामेश्वर सिंह और प्रमोद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें