फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन खाने से पांच बीमार

Sun, 09 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
food poisoning - फोटो : File
विज्ञापन
विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गए। गांव के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी कोटेदार अनवार अली के घर पर रविवार की शाम को मुर्गा बन रहा था। किसी तरह से उसमें छिपकली गिर गई और वह भी मुर्गे के साथ पूरी तरह से पक गई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने जब भोजन कर लिया तो बाद में छिपकली भी नजर आ गई। इसको अनवार अली उर्फ बाबा, इनकी पत्नी रुवी वेगम, पुत्र फारुख (17), आरिफ (15) और पुत्री करिश्मा (12) उल्टी दस्त के शिकार हो गए। सभी लोग अर्द्धमूर्छित होने लगे। तभी गांव के कुछ लोग उनके घर आए ।

परिवार के लोग जमीन पर पड़े हुए थे। यह देखकर गांव के लोगों ने आनन फानन में परिवार के सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें ले जाकर भर्ती कराया। डा. प्रभात वर्मा ने बताया सभी खतरे से बाहर हैं। खाने में छिपकली को देख लिया इस कारण घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें