फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से थमी रफ्तार, दोपहर में दिखे सूर्यदेव

विज्ञापन
घने कोहरे में लाइट जलाकर धीमी गति से जाते वाहन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कोहरे ने थामी रफ्तार, दोपहर में दिखे सूर्यदेव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। रविवार सुबह घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए। शाम ढलते ही फिर बादल और कोहरे के चलते लोग जल्दी ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सुबह भी लोग कामकाज के लिए काफी देर से निकले।
चार दिन से लगातार गिर रहा पारा रविवार को एक डिग्री बढ़कर पांच पर पहुंच गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम चार डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। पारा 18 पर आ गया, जबकि शनिवार को 19 डिग्री था। सुबह चार बजे से ही घना कोहरा छाने से मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे। हालात ऐसे थे कि 50 मीटर दूर का नहीं दिख रहा था। सर्दी की वजह से कामकाजी लोग भी सुबह देर से घरों से निकले और शाम को जल्दी ही घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर से पहुंची दिल्ली की बसें
दिल्ली रूट पर सुबह चार बजे से बसों का आना शुरू हो जाता था, मगर कोहरे की वजह से बसें दो-तीन घंटे देर से आनी शुरू हुईं। इससे यात्रियों के साथ चालकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें