श्री राधामाधव मंदिर घमंडी कूंचा में चल रहे गुंडीचा मार्जन महोत्सव के
अवसर पर शनिवार को शहर के मुख्यमार्गों से श्री जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से
निकाली गई। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पहले
श्री जगन्नाथ जी की महाआरती हुई।
शनिवार दोपहर भक्त लोहाई रोड स्थित
श्री राधाश्याम शक्ति मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद श्री जगन्नाथ भगवान की
महाआरती उतारी गई। इसके बाद जगन्नाथ रथ के आगे मार्जनी सेवा (झाड़ू लगाना)
की गई। सांसद मुकेश राजपूत व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने भी झाडू लगाई। इसके
बाद रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। रथ पर सवार श्री जगन्नाथ भगवान,
सुभद्रा, बलराम और राधा के स्वरूप देखते ही बन रहे थे। पालिका अध्यक्ष
वत्सला अग्रवाल ने भक्ताें के साथ रथ खींचा। रथयात्रा के आगे
भक्त नृत्य
करते हुए चल रहे थे। डा. मनमोहन गोस्वामी, चिन्मय महाराज, चरणदास, गौरपाद,
अमरनाथ, श्यामकृष्णदास, कालाकृष्णदास, सुषमा मिश्रा, शैली रस्तोगी, कुसुम,
नीरू, मनोरमा अग्रवाल और मंजू तिवारी हरि बोल, हरि बोल, गौर हरि बोल और हरे
कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे बोल आदि भजन गाते हुए चल रही थीं। रथयात्रा लोहाई
रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना, नितगंजा, रेलवे रोड होती हुई श्री
राधा माधव मंदिर घमंडी कूंचा पहुंची। यहां पर रथयात्रा का समापन हो गया।
आरती के बाद
भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इससे पहले नेहरू रोड पर व्यापार
मंडल ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मंजू तिवारी,
गीता टंडन, सीमा कृपलानी, राकेश अग्रवाल, प्रमोद जैन, पुन्नी शुक्ल, राजेश
दीक्षित, पंकज शुक्ल, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, बंटी सरदार, राहुल पाल और
पप्पू राजपूत आदि मौजूद रहे।