फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 22 दिन से घरों में भरा बाढ़ का पानी, राशन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बाढ़ प्रभावित अंबरपुर की मड़ैया में करीब 22 दिनों से कई घरों में पानी भरा है। जलभराव के कारण ग्रामीणों के सामने खाने-पीने के सामान का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन ने अब तक गांव में राहत सामग्री का वितरण नहीं कराया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को इमादपुर सोमवंशी में प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घरों में पानी भरा होने के कारण दैनिक जरूरतों का सामान जुटाना मुश्किल हो गया है। राशन खत्म होने के बाद उन्होंने राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 1076 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। इसके बाद तहसीलदार शशांक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गांव का निरीक्षण कराने और तत्काल राहत सामग्री वितरित कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि अंबरपुर गांव में राहत सामग्री का वितरण हो चुका है, लेकिन अंबरपुर की मड़ैया को इससे वंचित रखा गया। कहा कि लेखपाल के एक कथित दलाल ने अपने भाइयों के नाम राहत सामग्री की सूची में शामिल करा दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सूची की जांच कर वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें