फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तलहटी के 50 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, रास्ते बंद

विज्ञापन
फोटो- 11, शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर भरा वाढ का पानी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा और रामगंगा में बाढ़ ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। करीब 50 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। कई गांवों और सड़कों पर दो-दो फीट पानी बह रहा है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होने लगी हैं। तहसील प्रशासन ने पांच गांवों में नावें चलवाना शुरू कर दिया है।
पहाड़ों की बारिश का असर मैदानी इलाके में पड़ रहा है। नरौरा बैराज से गंगा में लगातार तीसरे दिन दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेमी दूर रह गया है। पांचाल घाट पुल पर गेज 136.85 से बढ़कर 136.95 मीटर पर पहुंच चुका है। यहां खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। सोमवार को नरौरा बांध से 2,11,074 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ से गांव सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, सवितापुर, राजाराम की मडैया, नगला दुर्गू, सैदापुर, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, फुलहा, जटपुरा, कहिलियाई, मंझा, तीसराम की मढ़ैया, जमापुर, गैटियां, आशा की मडैया, कंचनपुर, उदयपुर, जगतपुर, रामपुर, सबलपुर, कुबेरपुर, रतनपुर, नगरिया जवाहर, बमियारी, बरुआ, अमीराबाद, जोगरपुर, कुसुमापुर, कुतुलूपुर, अंबरपुर भाऊपुर चौरासी सहित करीब 50 गांव में पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों के आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गई हैं।
गांव तीसाराम की मडैया, इमादपुर सोमवंशी को जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी चल रहा है। बरुआ जाने वाले मार्ग पर तीन फीट पानी है। तहसील प्रशासन ने नगला दुर्गू, कछुआ गाढ़ा, माधौपुर नौगमा, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर में ग्रामीणों को आने-जाने के लिए नाव चलवा दी हैं।
वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर पांच सेमी बढ़ा है। सोमवार को गेज 135.75 से बढ़कर 135.80 मीटर पर पहुंच गया। रामनगर बैराज से 2, 773 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तहसीलदार कर्मवीर सिंह बताया कि गांवों में पानी भर गया है। सभी लेखपालों को क्षेत्र में रहकर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
शमसाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र का गांव चितार जलमग्न है। करीब 20 परिवारों ने शमसाबाद-जरियनपुर मुख्यमार्ग पर राउटी लगा ली हैं। गांव की हनीसा बानो ने बताया कि प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। फिरोजा कहती हैं कि उनके पास जलाने के लिए न तो तेल है और न ही पीने के लिए पानी। पॉलिथीन तानकर समय काट रहे हैं।
गांव कमथरी, अचानकपुर, कटरी तौफीक, पलानी दक्षिण, गुटेटी दक्षिण, अजीजाबाद नगरिया, दिलावरगंज आदि पानी से घिरे हैं। कटरी तौफीक और रूपपुर मंगलपुर मार्ग टूटने से आवागमन बंद है। स्कूल भी बंद हो गए हैं।


शमसाबाद। गंगा में आई बाढ़ से कई गांव जलमग्न हैं। खेतों में खड़ी फसलें डूब गईं हैं। कई मकान गंगा में समा गए हैं। शमसाबाद-जरियनपुर मुख्यमार्ग पर एक किमी दूरी तक तीन-तीन फीट पानी भरा है। यह पानी बैलगाड़ी मालिकों के लिए कमाई का जरिया बन गया। एक बाइक निकालने के बदले में 50 रुपये वसूले जा रहे हैं।
शमसाबाद-जरियनपुर-शाहजहांपुर जाने वाले मुख्यमार्ग पर चौराहार गांव के सामने रोड पर करीब तीन-तीन फीट पानी बह रहा है। इससे बाइक सवारों को खासी दिक्कत हो रही है। बाढ़ के पानी को पार कराने के लिए आसपास के ग्रामीण बैलगाड़ी लेकर सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। एक बाइक सवार से 50 रुपये लेकर एक किमी की दूरी तय कराते हैं।
कायमगंज निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह जलालाबाद जा रहे थे। रास्ते में पानी सड़क पर भरा था। उन्होंने बैलगाड़ी पर बाइक रखकर पार किया। इसके बदले 50 रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन

फोटो- 11, शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर भरा वाढ का पानी। संवाद

फोटो- 11, शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर भरा वाढ का पानी। संवाद

फोटो- 11, शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर भरा वाढ का पानी। संवाद

फोटो- 11, शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर भरा वाढ का पानी। संवाद

फोटो- 11, शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर भरा वाढ का पानी। संवाद

फोटो- 11, शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर भरा वाढ का पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें