फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक चोरों का अंतरजनपदीय गैंग पकड़ा, तीन को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपिल पुलिस ने बाइक चोरों का अंतरजनपदीय गिरोह को पकड़ा है। इसमें तीन चोरों व एक बाल अपचारी को 18 चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार कर लिया। चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं बाल अपचारी को सुधार गृह में भेजा गया। बाल अपचारी पहले भी बाइक चोरी में पकड़ा जा चुका है।

कंपिल एसओ अशोक कुमार ने सटीक सूचना पर गांव रूदायन निवासी उवैस खान, गांव जिजौटा निवासी आशीष, जनपद कासगंज कोतवाली पटियाली गांव रामपुर गढि़या निवासी जीतेंद्र व एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर चोरी की 18 बाइकें बरामद कर लीं। जांच में छह बाइक विभिन्न थानों से चोरी करने का रिकार्ड पुलिस के हाथ लग गया है।
विज्ञापन

अन्य बाइकें किस थाना क्षेत्र से चुराई गई उनके बारे में पता किया जा रहा है। बाल अपचारी के खिलाफ 12 मुकदमे लखनऊ, मैनपुरी, गाजियाबाद व जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह वाहन चोरी में पहले भी बाल सुधार गृह जा चुका है। उवैस व अशीष के खिलाफ सात-सात व जीतेंद्र उर्फ जीतू के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। बाल अपचारी के पास से पुलिस ने चाबी का एक गुच्छा भी बरामद किया है। बाल अपचारी पलक झपकते ही चाबी लगाकर बाइक चोरी करके निकल जाता था।
एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में घटना का राजफाश किया है। एसपी ने बताया कि बाइक चाेरों का अंतरजनपदीय गैंग पकड़ा गया है। इनके पास से 18 बाइकें बरामद की है। इस दौरान सीओ अम़ृतपुर रवींद्र नाथ राय मौजूद रहे। पुलिस ने तीनों चोरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन


वाहन चोरों पर दर्ज मुकदमे में बाइकों की बरामदगी के बाद धारा 413 भी लगाई है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर कुछ दिन में ही जमानत पर छूटकर आ जाते हैं। ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए धारा 413 लगाई जा रही है ताकि इनकी जमानत होने में समय लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें