फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के चक्कर में किशोर की मौत

Tue, 02 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
झाड़फूंक से इलाज के चक्कर में किशोर की जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया किशोर को जहरीले कीड़े ने काटा था।
विज्ञापन



थाना अमृतपुर के गांव कुम्हरौर निवास राजनारायन का बेटा 11 वर्षीय दिलीप कुमार ने चूहे को पकड़ने के लिए बिल में हाथ डाल दिया। बिल में मौजूद जहरीले कीडे़ ने उसे काट लिया। किशोर के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने किशोर देशी घी पिलाने के बाद उसकी

झाड़फूंक करने के चक्कर में पड़ गए। जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिवार के लोग उसे करीब 12 बजे लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया। यहां पर मौजूद फिजिशयन डॉक्टर अशोक कुमार ने दिलीप का इलाज शुरू किया। हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे कहीं दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग उसे बाहर न ले जाकर वापस घर ले आए। घर आने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


किशोर की मौत पर सब बिलख पडे़। मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। वह कह रही थी कि खेल-खेल में चूहे के बिल में हाथ डाल दिया था। उसे तो पता भी नहीं था कि इस बिल में कीड़ा भी होगा। वहीं, एक अन्य घटना में थाना शमसाबाद के गांव समैचीपुर निवासी पातीराम को जहरीले कीड़े ने काट लिया।
विज्ञापन


पातीराम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाना अमृतपुर के गांव करनपुर दत्त निवासी रामनिवास मंगलवार की सुबह पड़ोसी विजय सिंह के यहां लिंटर पर छप्पर डालने के लिए ईंटों को हटा रहा था। उसी समय रामनिवास को जहरीले कीड़े ने काट लिया। विजय सिंह ने पड़ोसी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें