फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुप्पी गिरने से लगी आग से सामान राख

Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। कमरे में कुप्पी गिरने से लगी आग घरेलू सामान और अनाज राख हो गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी पप्पू वर्मा, इनकी पत्नी मायादेवी और पुत्री हंसमुखी शनिवार की रात कमरे के बाहर पड़े छप्पर मेें लेटे हुए थे। कमरे के अंदर कुप्पी जलती हुई रखी थी। आग लगने से पप्पू की नींद खुली तो पत्नी व पुत्री को छप्पर से बाहर लेकर आए।

शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। पप्पू वर्मा ने बताया कि सास रामकली उन्हीं के साथ रहती हैं। सास के रुपये और जेवर रखे हुए थे। यह भी आग में जल गए। पत्नी के जेवर और नगदी जल गई। आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को लेखपाल आदर्श कुमार मौके पर पहुंचे।  इन्होंने मौका मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि आगजनी की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें