फोटो-28, रेलवे स्टेशन पर टीम मैनेजर के साथ मौजूद खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। टीम सोमवार दोपहर गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन करने और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यह पहला अवसर है जब फर्रुखाबाद से खिलाड़ी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 14 से 18 अक्तूबर तक गोरखपुर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएगी।
क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने टीम को शुभकामनाएं दीं। टीम मैनेजर अर्जुन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में शौर्य शर्मा, शनि, हिमांशु, अश्वनी दीक्षित और अमन कुमार शामिल हैं। टीम गोरखपुर के लिए दोपहर में रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।