फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना मंडी शुल्क बिकने जा रही पांच पिकअप मूंगफली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कन्नौज जिले से शाहजहांपुर जनपद की मंडी में बिकने जा रही मूंगफली लदी पांच पिकअप पकड़ ली गई। कर्मचारियों ने मंडी शुल्क कागज मांगे तो नहीं दिखा पाए। मूंगफली ले जा रहे लोग कुछ देर बाद अपने को किसान बताने लगे। इस पर उनसे खसरा-खतौनी व आधार मांगा गया।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह चार बजे कानपुर- फतेहगढ़ मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर नए मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित, मंडी सहायक प्रांशु अग्निहोत्री आदि ने शंका होने पर फतेहगढ़ की ओर जा रही पिकअप को रोका। उसके पीछे चार अन्य पिकअप थीं। इनमें मूंगफली लदी हुई थी। बताया कि वह लोग कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र से शाहजहांपुर की अल्लागंज मंडी में मूंगफली लेकर जा रहे हैं।



इसपर उनसे मंडी शुल्क रसीद मांगी गई। इसको लेकर काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान पुलिस को भी बुला लिया गया। बाद में पिकअप वालों ने कहा कि हम लोग किसान हैं। मंडी सचिव अनूप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मंडी सभापति डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार को दे दी गई। किसान बताए जाने पर उनसे खसरा-खतौनी, आधार आदि मांगा गया है। खसरा-खतौनी मिल जाने पर पिकअप छोड़ी जाएंगी। पांचों गाड़ी में मिलाकर 90 से 100 क्विंटल मूंगफली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें