फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर फ्लैशिंग से जेई, एसएसओ व हेल्पर सहित पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेवर रोड स्थित 132केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर शुक्रवार को मेगर करने के दौरान हुई फ्लैशिंग व स्पार्किंग से जेई, एसएसओ व हेल्पर सहित पांच कर्मचारी झुलस गए। एसएसओ व हेल्पर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन



कमालगंज बिजली उपकेंद्र की 33केवी लाइन का तार टूटने के दौरान हुए फाल्ट से फतेहगढ़ उपकेंद्र में भी धमाका हुआ। एसडीओ अजय कुमार व अवर अभियंता राम विनय चौहान ने शटडाउन लेकर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई। इस दौरान न्यू भोलेपुर उपकेंद्र से फतेहगढ़ के कोल्ड फीडर को आपूर्ति की गई। टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद शाम को जेई रामविनय चौहान शटडाउन वापस लेने के लिए 132केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र पहुंचे।
कमालगंज की 33केवी लाइन में फाल्ट के चलते ट्रांसमिशन के एसएसओ सूरज व हेल्पर कल्लू ने लाइनों का मेगर करने के लिए तार डाला। चलती लाइन पर मेगर प्रक्रिया होने से काफी तेज स्पार्किंग व फ्लैशिंग हुई। इससे मेगर कर रहे एसएसओ सूरज व कल्लू स्पार्किंग के गोले ऊपर से गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं पास में खड़े अवर अभियंता रामविनय चौहान, कमालगंज उपकेंद्र के टीजी-2 चंदन व लाइनमैन हिमांशू भी फ्लैशिंग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

एसएसओ सूरज व हेल्पर कल्लू को भर्ती कर लिया गया। जबकि जेई, टीजी-2 व लाइनमैन का प्राथमिक उपचार किया गया। ट्रांसमिशन के एसडीओ हरिवंश कुंतल ने बताया कि मेगर करने के दौरान फ्लैशिंग होने से कर्मचारी चपेट में आ गए। उपचार के बाद सभी सामान्य स्थिति में हैं। कोई कर्मचारी गंभीर हालत में नहीं है। वहीं, एसडीओ वितरण अजय कुमार ने बताया कि अवर अभियंता रामविनय चौहान का चेहरा फ्लैशिंग की हल्की चपेट में आ गया था। उपचार के बाद वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें