फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की आमने- सामने टक्कर में पांच घायल, रेफर

Mon, 30 Dec 2024 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी लव कुमार (20) सोमवार शाम करीब 6 बजे चचेरे भाई रवि (18) व साथी प्रवीन कुमार (23) के साथ बाइक से कमालगंज पेट्रोल डलवाकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में महमदपुर अचला के निकट सामने से आ रही बाइक ने लव की गाड़ी में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार लव, प्रवीन, रवि व दूसरी बाइक सवार गांव के ही ओमपाल (20) व रामू (35) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी ले गए। एक ही गांव के पांच लोगों के घायल होने की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से मोपेड सवार घायल, रेफर
फर्रुखाबाद। मैनपुरी के बेवर थाने के गांव अठलकड़ा निवासी जबर सिंह (30) रविवार शाम मोपेड से फतेहगढ़ स्थित अपनी ननिहाल आ रहे थे। मोहम्मदाबाद के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसका सिर फट गया। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर कर दिया। परिजनों ने कानपुर में भर्ती कराया है।




खाने के लिए तंबाकू न देने पर मारपीट कर किया घायल
फर्रुखाबाद। मेरापुर थाने के गांव कुरार निवासी भूपेंद्र सिंह धोबी ने गांव के ही नन्हे कठेरिया व नेत्रपाल कठेरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि 26 दिसंबर का रात आठ बजे आरोपियों ने खाने के लिए तंबाकू मांगी। इन्कार करने पर गाली-गलौज कर लाठी डंडों से पीट दिया। इससे उसके काफी चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें