फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचाल घाट पर पांच घंटे जाम

Sun, 26 Aug 2018 11:52 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर शहर के पांचाल घाट पर आसपास के जिलों से लोग स्नान करने आए थे। इस दौरान उन्हें पांच घंटे लंबे जाम से जूझना पड़ा।  
विज्ञापन


शहर के पांचाल घाट पर हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा और एटा आदि जनपदों से लोग गंगा स्नान करने आते हैं। रविवार को रक्षाबंधन होने से श्रद्धालु बाइक, कार, ट्रैक्टर आदि से यहां स्नान करने आए थे। कोई पुलिस कर्मी न होने से लोगों ने अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। इससे जाम लग गया। जल्द निकलने के चलते स्थिति और गंभीर होती चली गई।
विज्ञापन


पांचाल घाट पुल से जमापुर तक करीब दो किलोमीटर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह 7 से 12 बजे तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग जाने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें