फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद बैंक खुलने पर उमड़ी भीड़

Mon, 16 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली पर पांच दिन अवकाश रहने के बाद छठवें दिन बैंकें खुलने से लेन-देन के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़भाड़ के चलते ग्राहकों की लाइन लगवाकर लेन-देन शुरू किया गया। सबसे बुरा हाल स्टेट बैंक रेलवे रोड का रहा। यहां बैंक खचाखच भरी थी। जिले भर में करीब 50 करोड़ रुपये के लेन-देन होने की संभावना है।
विज्ञापन


दीपावली के पर्व पर बैंक में 11 से 15 नवंबर तक अवकाश रहने के चलते लोग लेन-देन नहीं कर सके थे। छठे दिन सोमवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे रोड स्थित विजया बैंक में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। स्टाफ कम होने के चलते यहां एक ही काउंटर पर लेन-देन चल रहा था। भीड़ अधिक होने के चलते बैंक के गार्ड ने ग्राहकों की लाइन लगवाकर लेन-देन कार्य शुरू करवाया।

बैंक प्रबंधक जयवर्द्धन ने बताया कि करीब 25 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। विजया बैंक में कैश निकालने आई दीक्षा ने बताया कि सुबह 9.45 बजे ही बैंक पहुंच गई थीं। आधा घंटा लाइन में लगने के बाद कैश निकाल सकीं। रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक में ग्राहकों की भीड़ खचाखच भरी थी। गार्ड लाइन लगवाकर ग्राहकों को लेन-देन करवाने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन


बैंककर्मी पीके रस्तोगी ने बताया कि पांच दिन बाद बैंक खुलने के चलते इतनी भीड़ है। बैंक से आज लगभग एक करोड़ का लेन-देन होने का अनुमान है। जिले भर में करीब 50 करोड़ रुपये का लेन-देन होने की संभावना है। यही हाल फतेहगढ़ इलाके की बैंकों का रहा। यहां भी आपाधापी रही। बुजुर्गों व महिलाआें को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। रविवार की शाम शहर के लगभग सभी एटीएम से कैश खत्म हो गया था। यहां भी कैश पड़ने के बाद लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें