फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण निगम के एसडीओ समेत पांच कर्मचारी बगैर अवकाश मुख्यालय छोड़कर चले गए। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने एसडीओ समेत पांचों लोगों को 16 अप्रैल को दस बजे तक कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। बगैर अवकाश जाने के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विद्युत वितरण शहरी खंड के एसडीओ जितेंद्र सिंह गुर्जर, खंडीय लेखाकार अनिल कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय सहायक विजय कुमार, आशीष कुमार और चंद्रभानु बगैर अवकाश स्वीकृत कराए कार्यालय नहीं आ रहे हैं। कुछ लोग मुख्यालय छोड़कर भी चले गए हैं। इसकी जानकारी पर एक्सईएन ने सभी को नोटिस जारी कर 16 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होने और स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।