कंपिल। व्यवहार में पड़ोसी से मिला खोवा खाकर एक ही परिवार के पांच बच्चे बीमार हो गए। परिजनों ने बच्चों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती करवाया। बीमारों में एक बच्चा पड़ोसी का भी है।
विकास खंड कायमगंज के गांव मधवापुर निवासी पन्नालाल के पांच बच्चों पिंकी (12 ), नगीना (14), राजवती (5), दीपक (7), चंदन (2) की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी, चक्कर आने की शिकायत परिजनों से की। परिजनों ने बच्चों को तत्काल सीएचसी कायमगंज में भर्ती करवाया। जहां रात भर उपचार के बाद बुधवार सुबह तबीयत सही होने पर डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी।
पिता पन्नालाल ने बताया मंगलवार को पड़ोसी के घर से खोया आया था। जिसे खाकर बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी के एक बच्चे की भी दूषित खोया खाने से तबीयत बिगड़ गई थी। उसका घरेलू उपचार किया गया।