कमालगंज। जमीन के विवाद को लेकर शनिवार रात गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से 10 लोगों को चोट आई है। पुलिस ने मेडिकल कराकर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के बिंजी दरौरा निवासी जितेंद्र सिंह ने गांव के शिवकुमार, जनवेश, अवनीश, विपिन, सचिन, गगन, श्रीकृष्ण, पूनम व मुन्नी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि शनिवार रात विवादित जमीन पर घूरा डालने को लेकर इन लोगों से विवाद हो गया।
सभी ने उसके साथ गाली गलौज व लाठी डंडों से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आई पत्नी मीना व पुत्री शिवानी को भी पीटा। सभी जाते- जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में वह, पत्नी व पुत्री घायल हो गई।
उधर, दूसरी ओर से पूनम ने करन उर्फ जितेंद्र, मान सिंह, सोनू, लालन, सत्यम, रनधीर व राजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुन्नी देवी, शिवकुमार, सचिन, विपिन, गगन व नैंसी के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। तभी यह लोग आए और जमीन के विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इससे उसके पक्ष के लोगों के चोट आई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)