फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नेताजी के घर से निकले पांच आरोपी दबोचे, गोली चलाने वाला भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। निसाई में प्रधान के पति व पुत्रों पर जानलेवा हमले की घटना में शामिल पांच आरोपियों को नेताजी से सेटिंग के बाद घर से निकलते ही फतेहगढ़ में दबोच लिया गया। हालांकि वायरल वीडियो में गोली चलाते दिख रहे युवक को पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एफआईआर में हथगोला भी फेंके जाने का आरोप है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निसाई की सरकारी जमीन पर पड़ोसी गांव मुड़गांव के प्रधान रामनारायण सोमवार को कब्जा करने पहुंचे थे। निसाई की प्रधान गीता देवी के पति सत्येंद्र सिंह चालक के साथ कार से पहुंचे, तभी दबंगों ने लाठी-डंडों, सरिया व फायरिंग कर घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देकर दबंग एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के फतेहगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे। यह बात जगजाहिर होने पर नेताजी ने किरकिरी होते देख पुलिस से सेटिंग कर रात में उन्हें घर से निकाला, तभी फतेहगढ़ में एक पेट्रोल पंप के पास से पांच लोगों को एसओजी समेत कई थानों की पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों को पुलिस थाने लेकर नहीं पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें कुछ घंटे शमसाबाद थाने में रखा गया, मगर बाद में किसी गोपनीय स्थान पर ले जाया गया। मंगलवार रात तक पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी दिखाने से कतराती रही।
वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिख रहा युवक दिल्ली से आया था। दोपहर में निसाई के प्रधान के पुत्र को पता चला कि वह युवक मुड़गांव में एक घर में है। बताते हैं कि पुलिस ने वहां दबिश भी दी, मगर कुछ ही दूरी से वह भाग गया।
विज्ञापन



-
पुलिस ने घटनास्थल पर बनाया नक्शा : निसाई में वारदात के बाद मंगलवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रधान गीता देवी को भी मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में नक्शा बनाया गया। इसके बाद पुलिस प्रधान के घर पर भी गई।
-

पांच लोग पकड़े, बम की पुष्टि नहीं : सीओ
सीओ अजय वर्मा ने बताया कि पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। घटना के समय बम चलने की पुष्टि नहीं हुई है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण हुआ है। एक व्यक्ति के गोली लगने की पुष्टि हुई थी। बाद में हुए अन्य डॉक्टरी परीक्षण की अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें