फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गयालाल को पहले मारी गोली, फिर काटकर गंगा में बहाया

Mon, 25 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते एसपी राजेश कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन की रंजिश को लेकर गयालाल यादव का अपहरण कर पहले उसकी गोली मारकर हत्या की गई। इसके बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर गंगा नदी में फेंक दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे और कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



थाना कमालगंज के गांव कुंडपुरा निवासी गयालाल यादव की गांव के ही बलवीर उर्फ कल्लू यादव से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। 13 जुलाई को दिनदहाड़े बलवीर अपने साथियों के साथ गयालाल को घर से पकड़ ले गया था। मृतक के भतीजे बबलू ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जहानगंज एसओ प्रदीप यादव ने पूर्व प्रधान बलवीर उर्फ कल्लू और जिला हरदोई थाना अरवल के गांव कुंडपुरा निवासी जयवीर सिंह यादव को अनवोला तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेश कृष्ण ने पुलिस लाइन की सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हमलावर गयालाल को पकड़ने के बाद नाव से गंगा पार कर ले गए। इसके बाद उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद हत्यारों ने उसके शव के टुकड़े-टुकेड़ कर गंगा में फेंक दिया। पकड़े गए बलवीर के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बलवीर के ऊपर हत्या समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा जयवीर के ऊपर पांच मुकदमे चल रहे हैं। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें