फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अपनों की पहले जांच, मरीजों-तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब में अपनों की पहले जांच करने पर घंटों इंतजार में खड़े तीमारदारों व मरीजों ने हंगामा कर दिया। भीड़ में धक्का मुक्की होती रही। एक मरीज के पिता ने जब ज्यादा विरोध किया तो उसका बिना नमूना लिए पर्चा फेंक दिया। इससे गुस्साए पिता ने ओपीडी में जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक संविदा कर्मचारी से नोकझोंक भी हुई। बिना जांच कराए ही मरीज को जाना पड़ा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की लैब में नमूने लेने में अव्यवस्थाएं हावी हैं। इसको लेकर आए दिन विवाद होता है। बुधवार दोपहर 100 से अधिक मरीजों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। लाइन में लगे लोग दो-दो घंटे से खड़े रहे। सिफारिश वालों के पर्चे लेकर तुरंत नमूना ले लिया गया। इससे लाइन में लगे मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मोहम्मदाबाद के गांव बराकेशव निवासी ओमवीर यादव की बेटी ज्योति (16) को कई दिन से बुखार आ रहा है। उसे डॉक्टर ने ब्लड की जांच कराने के लिए लिख दिया। वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे लैब में लाइन में लग गए। इस दौरान उनके बाद आए गए लोगों के जब नमूने ले लिए गए, तो उन्होंने अपना दर्द बयां किया। इस पर लैब कर्मी गुस्सा गए। उन्होंने ओमवीर की बेटी ज्योति का पर्चा फेंक दिया। नमूना लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परेशान ओमवीर सीएमएस के कमरे में पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला। इस पर हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि दो घंटे तक लाइन में परेशान रहे। इस दौरान लैब कर्मचारी अपनों के नमूने लेते रहे। शोरगुल पर पहुंचे संविदा कर्मी ने समस्या समाधान की बजाय उन पर रौब गांठना चाहा, तो फिर विवाद बढ़ गया। मरीज को बिना इलाज के ही अस्पताल से लौटना पड़ा। अस्पताल में मौजूद किसी भी जिम्मेदार ने उनकी मदद करना मुनासिब नहीं समझा।

सुरक्षा गार्ड न होने से आ रहीं दिक्कतें
लैब कर्मियों का कहना है कि वह किससे लड़ाई लड़ें। यहां सिफारिशों का अंबार लगा रहता है। लोग लाइन तोड़कर अंदर आ जाते हैं। कई बार गार्ड लगाने के लिए कहा गया, मगर किसी ने नहीं सुना। गार्ड की व्यवस्था हो, तो सभी मरीजों का आराम से नमूना ले लिया जाए।

वर्जन...
लैब में दिक्कतों की उन्हें जानकारी नहीं है। वह इस मामले को दिखवाएंगे। यदि किसी मरीज को परेशानी है, तो वह उनसे मिल सकता है। वह तुरंत समस्या का समाधान कराएंगे। -डॉ. प्रभात वर्मा, प्रभारी सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें