फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़ौर में दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। लाठी-डंडे लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस घटना मारपीट की बता रही है। एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव भिड़ौर में शनिवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने से एक युवक घायल हो गया। इसी के बाद कुछ लोगों तीन-चार फायर भी कर दिए। इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों में दुबक गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर थाने आई। पुलिस ने सत्येंद्र पुत्र फेरू सिंह यादव की तरफ से गांव के ही हरनाम और ओम सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायल को डाक्टरी के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है। दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घायल की तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें