फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान व सिपाहियों पर फायरिंग करने में दो आरोपी गए जेल

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग, दो को भेजा जेल
विज्ञापन

राजेपुर। रुपये के लेनदेन मेेें पथराव व फायरिंग की सूचना पर पहुंचे दीवान व सिपाहियों से गालीगलौज कर दोनों पक्षों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दीवान ने पांच नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक, कारतूस व कारतूस का खोखा बरामद किया है।
गांव दारापुर में रविवार रात दो पक्षों में रुपये के लेनदेन में पथराव व फायरिंग की सूचना मिली। इस पर दीवान धर्मवीर सिंह दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष फायरिंग कर रहे थे। दीवान धर्मवीर ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों ने दीवान व सिपाहियों पर ही फायर कर दिए। इसमें दीवान व सिपाही बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

दीवान धर्मवीर की तहरीर पर विजय सिंह, राजकुमार सिंह, रवि प्रताप, देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ कल्लू, राम सिंह सहित दस लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह व दूसरे पक्ष से राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विजय सिंह के पास से लाइसेंसी बंदूक, एक कारतूस व एक कारतूस का खोखा बरामद कर लिया। विजय सिंह के पिता के नाम पर शस्त्र लाइसेंस है। वह शस्त्र के कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें