फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र में हुई थी सराफ भाइयों के साथ फायरिंग की घटना, सीओ ने जांच के बाद कही ये बात

विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेते सीओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद के गांव हजियांपुर से मंझना रोड पर तीन दिन पूर्व सराफ भाइयों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। घटना स्थल को लेकर शमसाबाद व नवाबगंज थाना पुलिस में विवाद हो गया। सीओ ने शमसाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सीमा विवाद की शनिवार को जांच की। व्यापारी पर हुई फायरिंग की घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की निकली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी शीलेश कुमार की गांव मंझना में सराफा की दुकान है। वह 10 जून की शाम को दुकान बंद कर कार से भाई नीलेश के साथ घर लौट रहे थे। हजियांपुर-मंझना रोड पर नहर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार पर फायर कर दिया।
पीड़ित शीलेश कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को शमसाबाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तब घटना स्थल को लेकर नवाबगंज और शमसाबाद थाना पुलिस में विवाद शुरू हो गया। सीओ के कहने पर शमसाबाद थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर व सीओ मोहम्मदाबाद ने पीड़ित सराफा व्यापारी शीलेश कुमार को साथ लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर ने बताया कि घटना स्थल नवाबगंज थाना क्षेत्र का निकला है। रिपोर्ट शमसाबाद में दर्ज हुई है। इससे शमसाबाद थाने में ही मुकदमे की विवेचना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें