फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और फायरिंग

Fri, 04 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एमबीबीएस के छात्र भड़क उठे। छात्रों ने आयुर्वेद अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कई फायर भी हुए। छात्रों का आरोप है कि  कालेज चेयरमैन की पत्नी डा. अनीता रंजन के गार्ड ने उनके एक साथी की पिटाई कर दी। चेयरमैन डा. जितेंद्र यादव का कहना है कि नकल नहीं करने देने पर छात्रों ने उपद्रव किया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


 नाला बघार स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में गुरुवार दोपहर बवाल शुरू हो गया। छात्रों का हुजूम निकला और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान फायरिंग भी हुई। छात्रों ने कॉलेज के काउंटर, शीशे और अन्य सामान तोड़ डाले। प्रशासनिक ब्लाक में भी घुसकर पथराव किया। इस दौरान कांच लगने से आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती दो मरीज जख्मी हो गए। बवाल की जानकारी मिलने पर सीओ योगेश कुमार आसपास के आधा दर्जन थानोें की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समझा बुझाकर शांत कराया। छात्रों का कहना है कि फायरिंग कालेज प्रबंध तंत्र की ओर से हुई, जबकि कालेज प्रबंधन छात्रों पर आरोप लगा रहा है।

इलाहाबाद निवासी एमबीबीएस छात्र नलिन पांडेय ने आरोप लगाया कि वह अपने साथियों के साथ हॉस्टल में पढ़ाई कर रहा था। डा. अनीता रंजन अपने निजी अंगरक्षकों के साथ वहां आईं। उनके इशारे पर अंगरक्षकों ने उसकी पिटाई कर दी। यह देख अन्य छात्र आक्रोशित हो गए। वहीं आयुर्वेद मेडिकल कालेज के चेयरमैन डा. जितेंद्र यादव का कहना है कि परीक्षा में नकल नहीं मिलने से छात्रों ने तोड़फोड़ की है।सीओ योगेश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें