फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नरैनामऊ में बनेगा फायर स्टेशन, भूमि चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज फायर स्टेशन के लिए नरैनामऊ में भूमि चिन्हित कर ली गई है। अग्निशमन विभाग की ओर से निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। फायर स्टेशन बनने से क्षेत्र की 6.68 लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक आग लगने की सूचना पर मुख्यालय से दमकल भेजी जाती थी। इसको पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था।
विज्ञापन

शासन ने सभी तहसीलाें में फायर स्टेशन बनाने के संबंध में आदेश दिए थे। कायमगंज में पिछले 10 वर्ष से फायर स्टेशन बनवाने के लिए भूमि चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन सही भूमि नहीं मिल पा रही थी। फायर स्टेशन निर्माण के लिए 4500 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता थी।
कायमगंज तहसील क्षेत्र में आग लगने पर मुख्यालय से दमकल की टीम मौके पर जाती है। उसको पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था। इसके चलते आग से सामान जलने व जनहानि का खतरा बना रहता था। डीएम के आदेश पर एसडीएम कायमगंज ने गांव नरैनामऊ में नहर विभाग के बंद पड़े डाक बंगले को फायर स्टेशन बनाने के लिए चिन्हित किया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर जाकर भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद कायमगंज में फायर स्टेशन के निर्माण के लिए शासन में प्रस्ताव बनाकर भेज दिया। अभी तक तहसील सदर में फायर स्टेशन है।
अमृतपुर के दौलतपुर चकई में फायर स्टेशन का प्रशासनिक भवन बनाकर हैंडओवर कर दिया गया है। आवासीय भवन बन रहा है। वहां अग्निशमन अधिकारी सहित फायर मैन की तैनाती भी की जा चुकी है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नरैनामऊ में भूमि चिन्हित कर निर्माण का प्रस्ताव शासन में भेजा जा चुका है।
यहां पर ही बनेगा महिला थाना
नरैनामऊ नहर विभाग के डाक बंगले में आठ हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि है। इसी स्थान पर महिला थाना भी बनाया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से महिला थाने की भूमि भी चिन्हित की जा चुकी है। महिला थाने के निर्माण के संबंध में भी प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है।
चार थाना क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
फायर स्टेशन बनने से कायमगंज कोतवाली, शमसाबाद, कंपिल व नवाबगंज क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में 6.68 लाख की आबादी है। 237 ग्राम पंचायत व तीन नगर पंचायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें