फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईवे पर ट्रैक्टर-कंटेनर में भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली व कंटेनर की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से कंटेनर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कंटेनर की आग बुझाकर चालक को निकालने का प्रयास किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने चालक को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम हाईवे पर कोल्ड में आलू डालकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की कंटेनर से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर चला रहे थाना जहानगंज थाने के गांव खुरू नगला निवासी अरविंद पाल (50), साथ में बैठे बिडहल निवासी कल्याण सिंह (60) घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़क पर आ गए। इस दौरान कंटेनर में आग लग गई। चालक सहित दो लोग कंटेनर के केबिन में फंस गए।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर चालक को कंटेनर से निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पुलिस पर फायर ब्रिगेड पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कंटेनर से चालक सहित दो को बाहर निकाला। उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कंटेनर चालक कमालगंज के गांव नगला खेम रैगाई निवासी मोनू यादव ने बताया कि वह कंटेनर में फ्रिज लेकर कलकत्ता जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। देर रात पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें