फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी करने पर बदमाश फायरिंग कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव ललौर में घेराबंदी करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव ललौर निवासी दीनदयाल, देव सिंह व समर सिंह बुधवार रात करीब दस बजे घर से निकल कर कुछ दूरी पर छप्पर में बंधे जानवरों के पास जा रहे थे। उनको गली में चार बदमाश दिखाई दिए।
ग्रामीणों ने उनको टोका तो चारों लोग गाली गलौज करने लगे। उनके हाथ में हथियार भी थे। तीनों ग्रामीण घर भाग गए और अन्य ग्रामीणों को एकत्र करने के लिए छत से शोर मचाया। इससे गांव के लोग बदमाशों को घेरने के लिए घर से निकल कर सड़क की ओर गए। ग्रामीणों को आता देेखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

इस बीच बदमाश वहां से भाग गए। बदमाशों के आने से ग्रामीण भयभीत हैं। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं मिली है। एसओ को भेज कर जानकारी की जाएगी और गश्त बढ़ने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें