फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निजी बस संचालक के कार्यालय में आग, ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के आईटीआई चौराहे पर निजी बस संचालक के कार्यालय में आग लग गई। इससे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मंगलवार को हनुमान प्राकट्योत्सव पर यज्ञ कराया था। दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर को सुनहरी मस्जिद नई बस्ती निवासी विमल चतुर्वेदी का आईटीआई चौराहे पर बस संचालक का दफ्तर है। मंगलवार को हनुमान प्राकट्योत्सव पर यज्ञ का आयोजन किया था। रात में दुकान बंद करके चले गए। रात करीब 12 बजे दुकान से आग की लपटे और धुआं निकलने की पुलिस ने सूचना दी। उनके पहुंचने पर शटर खोला, तो पूरी तरह आग भड़क गई। करीब एक घंटे प्रयास के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग में दफ्तर में लगी एसी, कूलर, एलईडी, फर्नीचर आदि करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें