फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे की किराने की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। खोखे में रखी किराने की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। आग में नगदी समेत सामान जल गया। पीड़ित ने एक युवक के खिलाफ आगजनी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव रोशनाबाद निवासी फेमीदा पत्नी मुंशी खान की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास खोखे में किराने की दुकान है। शनिवार को फेमीदा के परिजन दुकान बंद करके घर चले गए। रात में दो बजे के करीब लोगों ने खोखे में आग लगने की जानकारी फेमीदा के परिजनों को दी। परिवार के लोग मौके पर आए। आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझी तब तक सब कुछ जल गया।
आग में 1200 रुपये नगद व सारा सामान जल गया। फेमीदा के पुत्र सरताज ने बताया कि आग लगने से 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। उसने गांव के एक युवक के खिलाफ आगजनी की तहरीर दी है। एसओ आर के रावत ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें