फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के पुत्रों से मारपीट कर झोंके फायर

विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली में खड़ा घायल हर्षित शुक्ला। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी के पुत्रों से मारपीट कर झोंके फायर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के पुत्र को दबंग युवक ने पीट दिया। बचाने आए भाई को पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। कर्मचारी ने मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में तहरीर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया लाइन निवासी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बल्लू शुक्ला का पुत्र हर्षित शुक्ला रविवार की दोपहर इमामबाड़े के पास बेंच पर बैठा था। तभी बरगदियाघाट निवासी दबंग बाइक से अपनी पत्नी को लेकर पुराने जिला अस्पताल के गेट के पास से निकला। उसने हर्षित पर घूरने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट कर दी। दबंग ने अपने साथी बालू माफिया को भी मौके पर बुुला लिया।
विज्ञापन

हर्षित के मारपीट की जानकारी पर बड़ा भाई कौशिक बचाने पहुंचा तो दबंगों ने उसके सिर पर पिस्टल की बट से वार कर उसे भी घायल कर दिया। दबंग व उसके साथियों ने दहशत फैलाने के लिए मौके पर कई राउंड फायर किए। इससे हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आ गए। दबंग जान माल की धमकी देकर फरार हो गए। बल्लू अपने दोनों घायल पुत्रों को लेकर कोतवाली पहुंचा और दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि पूरे मामले में जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे पक्ष ने पुत्रों के खिलाफ दी लूट की तहरीर
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला बरगदियाघाट निवासी अवनीश पांडेय ने रविवार की शाम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बल्लू शुक्ला के पुत्र कौशिक, कन्हैया शुक्ला व तरुण के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी को साथ लेकर आदर्श मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था।
विज्ञापन

तभी इन लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट के इरादे से उसे घेर लिया। इन लोगों ने मारपीट कर सोने की चेन व चार हजार रुपये लूट लिए। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में मारपीट की बात सामने आई है। मौके पर लोगों ने गोली चलने की आवाज भी सुनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें