गांव मिलकिया पहाड़पुर में आग बुझाते लोग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया पहाड़पुर निवासी संजीव राजपूत की पत्नी किरण शनिवार को खाना बना रही थीं। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। किरण आग से झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले दौड़े उन्होंने नलकूप चला कर आग बुझाई।
तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। संजीव ने बताया कि आग से उसकी मोटरसाइकिल, ट्राली, इंजन, 20 बोरा गेहूं और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गृह स्वामी संजीव ने पत्नी को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।