अमृतपुर के गांव कड़ाहर में लगी आग से जली झोपड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। आग से लगने से रविवार रात नौ झोपड़ियां जल गईं। करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया। लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कड़ाहर में देर रात ब्रजपाल की झोपड़ी में आग लग गई। वहां लेटे परिजनों ने भाग कर जान बचाई। शोर मचाने पर लोग निकल आए। तेज हवा चलने से ब्रजकिशोर, अंगने, शिवराम, नरेश चंद्र, जदुवीर, रघुवीर, राजकुमार, रामसिंह आदि लोगों की झोपड़ियों में भी आग लग गई। थाना कमालगंज व फायर ब्रिगेड समेत तहसील प्रशासन को सूचना दी गई, पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दो बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। आग से ब्रजकिशोर के 50 हजार रुपये का घरेलू सामान जल गया। लेखपाल अजय त्रिपाठी ने गांव पहुंच कर जांचकर पीड़ित लोगों की सूची बनाकर तहसीलदार प्रदीप सिंह को दी है। करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का आकलन किया गया है। एसडीएम बृजेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र ने पहुंच कर पीड़ितों को खाद्य सामग्री बांटी है।