फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 120 घरों की बिजली गुल

Tue, 02 Dec 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-36 गांव उम्मरपुर में धू-धू कर जलता ट्रांसफार्मर। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के गांव उम्मरपुर में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में सोमवार दोपहर बाद आग लग गई। हादसे से 120 घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

किराना दुकानदार अमित राजपूत ने अपनी दुकान पर रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी बिजली अधिकारियों को दी गई। जानकारी लगते ही बिजलीकर्मियों ने आपूर्ति बंद कर दी। लाइनमैन विकास यादव मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने मिट्टी और बालू डालकर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से 120 घरों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि तकनीकी फाल्ट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। जल्द ही उम्मरपुर में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें