फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग में फंसे बच्चों को जैसे-तैसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरनगर निवासी बालिस्टर सिंह सोमवार देर रात गांव में खेतों के पास झोपड़ी में बच्चों के साथ सो रहे थे। उनकी पत्नी शारदा देवी गांव में ढोलक के बुलावे में गईं थीं। रात करीब 11 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
चीखपुकार पर गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग में फंसे बच्चों को पहले बाहर निकाला। इसके बाद पास में लगे पंपिंग सेट को चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने आग बुझा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिस्टर सिंह व उनकी पत्नी शारदा देवी घटनाक्रम बताते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से इस झोपड़ी में अपना जीवन व्यतीत कर रहीं हैं। उन्हें पीएम आवास की भी सुविधा नहीं मिली। आग में 20 हजार रुपये, झाले, कंधनी, पायल, खड़ुआ, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें