आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक ग्रामीण स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने में जुटे रहे। पानी, बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी।
ओमवीर ने बताया कि कमरे में करीब तीन वर्ष पहले छोटे भाई मोहित की शादी में मिला दहेज का सामान रखा था। आग में सोने की अंगूठी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड, तीन हजार रुपये समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल की जांच की। पीड़ित ने मामले की सूचना प्रशासन को दी है।