मेडिकल स्टोर में जले सामान को देखते मेडकिल स्टोर मालिक के पिता विशनूदयाल।
- फोटो : amarujala
कसबे के मेंहदीबाग मोहल्ले में एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दुकान स्वामी समेत दो लोग घायल हो गए। मेडिकल स्टोर के मालिक ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई कालोनी मेंहदीबाग निवासी संजय गंगवार उर्फ गांधी का पशु अस्पताल के पास जानवरों की दवाओं का मेडीकल स्टोर है। शुक्रवार रात जब वह अपने दोस्त रजनेश निवासी चिलौली के साथ विवाह समारोह से लौट कर आए तो उन्हें मेडिकल स्टोर के अंदर से धुंआ निकलता दिखा।
इस पर जैसे ही दोनों ने दुकान का शटर उठाया वैसे ही मेडिकल स्टोर के अंदर रखी दवाओं में विस्फोट हो गया। इसमें रजनेश गंभीर रूप से झुलस गए और संजय नीचे गिरकर घायल हो गए। आग लगने के सूचना पर आसपास के लोग व परिजन मौके पहुंचे।
दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। मेडिकल स्टोर स्वामी संजय गंगवार ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उनके पिता विशनूू दयाल ने बताया कि तीन चार दिन पहले दुकान की शटर के नीचे से चार पांच जली हुई लकड़ियां मिली थीं, लेकिन उस वक्त इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कोतवाल भुवनेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।