फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सैनिक के घर लाखों की चोरी में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। सैनिक के घर बुधवार रात हुई लाखों के जेवरात चोरी में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस किसी चोर का पता नहीं लगा सकी। पीड़ित सैनिक जेवरात के बिल जुटाने में लगा है।
विज्ञापन

मेरापुर थाने के गांव नगला वीरबल निवासी सैनिक कौशलेंद्र सिंह के घर चोरों ने बुधवार रात कमरों और बक्सों के ताले तोड़कर चार सोने के हार, एक करधनी, दो चांदी की करधनी, दो सोने के हथफूल, तीन सोने की चेन, चार सोने की चूड़ी, 12 सोने की अंगूठी, सोने के कुंडल, एक जोड़ी झाले, नौ चांदी के सिक्के, पांच बर्तन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की चप्पल चोरी कर लिया था।
पुलिस ने कौशलेंद्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली, मगर किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। परिवार के लोग परेशान हैं। घटना के समय घर में पिता वीरेंद्र सिंह, मां पुष्पा और छोटा भाई अंकित दूसरे कमरों में सो रहे थे। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें