फर्रुखाबाद। मोहल्ला विकासनगर में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक घर की छत से 15 गत्ते आतिशबाजी बरामद किए। मकान मालिक ने पड़ोस के ही तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कादरीगेट थाने के विकासनगर निवासी मनीष अवस्थी ने पड़ोस के ही अंशू, रतन और सौरभ पर प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि बृहस्पतिवार रात उनकी छत पर कुछ आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर गया, तो दरवाजे की कुंडी लगी मिली। काफी प्रयास के बाद कुंडी खोली और छत पर पहुंचा तो आतिशबाजी से भरे गत्ते पड़े हुए थे। गत्तों पर तीनों आरोपियों के नाम लिखे थे। पुलिस ने सभी गत्ते बरामद कर लिए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आतिशबाजी को सील कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, मगर नहीं मिले। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।