फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक के जान देने में पत्नी, उसके बहनोई व भाई पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव नैनिया नगला निवासी रामप्रसाद की पत्नी नारायण देवी ने कोर्ट के आदेश पर रामनगर रमन्ना गुलजार बाग निवासी राहुल, विनय और एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव नकटई निवासी बलवीर की पुत्री वंदना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि उनके पुत्र अनुज ने रामप्रसाद की पुत्री वंदना से 30 अक्तूबर 2025 को प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाद पुत्रवधू की बड़ी बहन पूनम का पति राहुल व देवर विनय घर पर आने लगे। वह पुत्रवधू से कई-कई घंटे बातें करते थे। इसका पुत्र ने कई बार विरोध किया। पुत्रवधू, राहुल व विनय ने पुत्र को ताना मारा कि यह सब नहीं देख सकता तो फंदा लगाकर जान दे दे। इससे पुत्र अनुज अवसाद में आ गया और 20 अप्रैल की रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कई बार पुलिस को तहरीर दी, मगर सुनवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें