फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक करोड़ का भुगतान न करने पर डॉक्टर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूल भवन का निर्माण कराकर करीब एक करोड़ रुपये भुगतान न करने के मामले में ठेकेदार ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। डॉक्टर के पति पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के चर्च कंपाउंड रखा निवासी राजेश मसीह ने डॉ. इनिर्मल पी. कुजूर व उनकी पत्नी डॉ. पी. कुजूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उसकी राज कांस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के नाम से फर्म है। वह व्यापार व भवन निर्माण करते हैं। उनकी मुलाकात परिवर्तन मिशन हॉस्पिटल की डॉ. पी. कुजूर से हुई तो उन्होंने कहा कि वह एक स्कूल की प्रबंधक हैं। 30 नवंबर 2024 को डॉक्टर ने स्कूल भवन बनाने का प्रस्ताव रखा। कहा कि उनके पास पर्याप्त धनराशि नहीं है। ऋण की फाइल बैंक में लगी है। डॉक्टर ने उसे 15 लाख रुपये आरटीजीएस से व पांच लाख रुपये नकद दिए। जबकि उससे एक करोड़ से अधिक का काम करा लिया।
जब उसने रुपये मांगे तो डॉक्टर टाल-मटोल करती रहीं। जब उसने बैंक में पता किया तो डाॅक्टर की ऋण की कोई पत्रावली या आवेदन था ही नहीं। यह बात जब उसने डॉक्टर से कही तो वह आग बबूला हो गईं और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ बैठे डॉक्टर के पति डॉ. निर्मल पी. कुजूर ने अपनी पत्नी के कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने दो अज्ञात लोगों को बुला लिया और अपमानित कर उसे भगा दिया। कहा कि पैसा नहीं मिलेगा, जो करना है कर लो।
विज्ञापन

राजेश मसीह ने बताया कि डॉक्टर पर उसके करीब एक करोड़ रुपये बकाया हैं। वहीं डॉ. पी. कुजूर ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण के वह राजेश मसीह को 27 लाख रुपये भुगतान कर चुकी हैं। करीब 23 लाख रुपये उसके बचे हैं, जो सोमवार को भुगतान करने के लिए कहा था। पुलिस से शिकायत करने पर वह थाने भी गई थीं। उन्होंने बताया कि राजेश मसीह ने पूरा निर्माण भी नहीं किया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें