फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान की हत्या में गांव के ही युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव ढर्रा शादीनगर में किसान की हत्या के मामले में पत्नी की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी पर वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ शिवमोहन दीक्षित (55) की शुक्रवार रात धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला था। विनोद कुमार उर्फ शिवमोहन दीक्षित की पत्नी ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे गांव का ही राजीव उर्फ नन्हें उनके पति को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद पति विनोद कुमार देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। परिजन ने उनकी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग पशुओं को चारा डालने के लिए बाहर निकले तो पति का शव दरवाजे के पास पड़ा मिला। पत्नी ममता देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या राजीव उर्फ नन्हें ने ही की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें