फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 33केवी लाइन में फाल्ट से पांचालघाट उपकेंद्र ठप, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भूमिगत 33केवी लाइन में फाल्ट से रविवार दोपहर तीन पांचालघाट बिजली उपकेंद्र ठप हो गया। घंटों पेट्रोलिंग करने के बाद भी बिजली कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ सके। बिजली न मिलने से रात में शहर के करीब सात हजार उपभोक्ता गर्मी में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन


शहर के पांचालघाट बिजली उपकेंद्र से करीब सात हजार घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। अंडरग्राउंड 33केवी लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र ठप होने से सभी फीडरों से जुड़े करीब सात हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। जानकारी पर बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में रात 9.45 बजे से जुटे रहे लेकिन फाल्ट नहीं मिल सका। लगातार सात घंटे के बिजली गुल होने से घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे रात में लोग गर्मी में परेशान रहे। एसडीओ रामप्रवेश प्रजापति ने बताया कि वह पूरी टीम के साथ पेट्रोलिंग करा रहे हैं। अभी तक अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट ढूंढे नहीं मिला है। फाल्ट मिलने से उसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति चालू का कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें