फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल परिसर के आवास सेवानिवृत्त और गैर जनपद ट्रांसफर होने वाले कर्मचारियों ने वर्षों से खाली नहीं किए। सीएमएस ने दो आवासों को खाली कराने के लिए कोतवाली पुलिस से सहयोग मांगा है।
सीएमएस डा. एसपी सिंह ने कोतवाली पुलिस को लिखे पत्र में कहा कि आवासों में अनधिकृत रूप से कब्जा करने की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई है। इसमें कहा गया है कि स्व. मीना देवी कठेरिया वार्ड आया और स्व. माया प्रीती शर्मा उपचारिका थीं।
आवास संख्या 48 से 58 तक, कमरा नंबर 55 में वार्डआया मीना देवी के पुत्र का कब्जा है। इसके अलावा महिला अस्पताल में तैनात लैब सहायक जगराम को आवंटित आवास संख्या 51 में विजय कठेरिया अपने परिवार के साथ अनधिकृत रूप से छह साल से रह रहे हैं।
मायाप्रीती के मृत्यु अक्तूबर 2019 में हो चुकी है। उनके पुत्र मकान पर काबिज हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सीएमएस डा. एसपी सिंह ने बताया कि इन आवासों पर काबिज लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अन्य लोगों ने आवास खाली नहीं किए तो उन पर भी कार्रवाई होगी।