फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कानपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन में मारपीट व पथराव में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-1 फतेहगढ़ स्टेशन पर घायल यात्री जानकारी करता आरपीएफ का जवान। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुधवार रात कानपुर से बांद्रा जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट, चेनपुलिंग और पथराव की घटना में आरपीएफ ने कन्नौज के समधन निवासी तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। मारपीट और खिड़कियों के शीशे टूटने से घायल यात्रियों की मौखिक सूचना पर आरपीएफ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ट्रेन के एस-1 कोच में कन्नौज से चढ़े कुछ दबंगों ने यात्री दिनेश चंद्र के साथ मारपीट की थी। यात्री गुरसहायगंज-मलिकपुर रेलवे स्टेशनों के बीच चेनपुलिंग करके उतर गए। उन्होंने नीचे उतरने के बाद बोगी पर पथराव शुरू कर दिया। इससे बोगी की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए। कांच लगने से सीट पर बैठे उन्नाव जिले के थाना बीघापुर के गांव मंगरयाल निवासी राहुल घायल हो गए। दिनेश चंद्र ने मारपीट की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई।
ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ के स्टाफ ने दोनों पीड़ित यात्रियों से जानकारी हासिल की। राहुल ने बताया कि कन्नौज में भीड़ की वजह से बोगी पर चढ़ने को लेकर यात्रियों में विवाद हुआ। बाद में सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई। आरोपी समधन के पास चेनपुलिंग करके उतरे और बोगी पर पथराव किया। इससे दो शीशे टूट गए। घटनाक्रम बताने के बाद दोनों यात्री ट्रेन से रवाना हो गए।
विज्ञापन

आरपीएफ थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मीना ने बताया कि प्लेटफार्म ड्यूटी स्टाफ की तहरीर पर कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज की नगर पंचायत समधन के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी सियासत खान, आदिल, फुरकान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें