फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक देने पर पति समेत पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नौलक्खा मोहल्ला निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक भी दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नौलक्खा निवासी निशी ने अपने पति शबाब, देवर अरवाज, ननद सबा, ससुर नियाज और चचिया ससुर मुन्ना पर आरोप लगाए हैं। उसने दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी लिखाई है। निशी का निकाह आठ अगस्त को शबाब से हुआ था। उसकी मां नजमा बेगम ने दान दहेज दिया था। निकाह के दूसरे दिन से ही पति शबाब समेत सभी आरोपी कम दहेज को लेकर ताने देने लगे। उन्होंने निशी से दो लाख रुपये दहेज की मांग की और उसे घर से निकाल दिया।
मायके में दिया तीन तलाक
निशी ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त को दोपहर में सभी आरोपी उसके मायके आए। उन्होंने दो लाख रुपये न दे पाने पर कागजात पर अंगूठा लगाकर तलाक देने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने गालियां दीं और उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पति शबाब ने सभी के सामने तीन बार तलाक कहकर गैरकानूनी तरीके से निकाह तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें