फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाबा की गोली मारकर हत्या करने में पौत्र पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-27 आरोपी अंकित। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
जहानगंज। जमीन बेचने की बात करने के मिले रुपये लेने को लेकर हुए विवाद के बाद आश्रम में रह रहे बाबा की गोली मारकर हत्या के मामले में पौत्र पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि हत्या में प्रयुक्त तमंचा मौके पर ही पुलिस को मिल गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी मुकेश ठाकुर ने अपने भतीजे अंकित ठाकुर पर हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी लिखाई है। इसमें कहा कि जमीन के विवाद में अंकित ने पिता गजेंद्र सिंह (72) को दो गोलियां मारीं। इससे उनकी तिर्वा मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी लिखने के बाद आरोपी अंकित ठाकुर के तीन दोस्तों को गांव से ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना के तुरंत बाद पहुंची पुलिस को मौके पर ही तमंचा बरामद हो गया था। गजेंद्र सिंह का सोमवार को शव घर पहुंचने पर पत्नी मीना देवी और परिजन में चीख पुकार मच गई। गजेंद्र सिंह अपने मकान से 200 मीटर दूर आश्रम के बाहर बनी दुकानों में रहते थे। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी कोे गिरफ्तार किया जाएगा।
विवाद की आशंका को देख घर पर पुलिस तैनात
जहानगंज। गजेंद्र सिंह ने गांव में जो मकान बनवाया था। उसमें पांच कमरे हैं। उन्होंने दो-दो कमरे दोनों पुत्रों और एक कमरा अपनी पत्नी के पास रखा था। पत्नी लकवा पीड़ित होने की वजह से वह चलने में असमर्थ हैं। गजेंद्र सिंह आश्रम से उन्हें देखने घर पर आते थे।
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह के दो पुत्रों में मुकेश ठाकुर और चंदन ठाकुर थे। इनमें चंदन और उनकी पत्नी की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके एक पुत्र अंकित और कक्षा 11 में पढ़ रहीं दो पुत्रियां तन्नू और अन्नू हैं। दो कमरों में हत्या का आरोपी अंकित और उसकी दो बहनें रहती हैं, जबकि दो अन्य कमरों में प्राथमिकी लिखाने वाले मुकेश, उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। एक ही घर में पास-पास रहने की वजह से पुलिस को आशंका है कि कहीं विवाद न हो जाए। इसी को देखते हुए दो सिपाही घर के बाहर तैनात किए गए हैं।
दोनों पुत्रियों के नाम एक-एक बीघा जमीन
हत्यारोपी अंकित ठाकुर की बहन तन्नू ने बताया कि बाबा के पास 25 बीघा जमीन थी। करीब ढाई साल पहले बाबा ने ढाई बीघा जमीन बेची थी। उस दौरान ननिहाल से नाना-नानी आदि लोग आए थे। बाबा से एक-एक बीघा जमीन दोनों बहनों के नाम करवा दी थी। अब बाबा दोबारा जमीन बेचने लगे थे। भैया बाबा को जमीन न बेचने के लिए कहते थे। इसी बाद पर विवाद हुआ था।

फोटो-27 आरोपी अंकित। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-27 आरोपी अंकित। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें